अस्तित्व-धर्म चारों अवस्थाओं में साम्य रूप से है। पदार्थ-अवस्था में अस्तित्व-धर्म है। प्राण-अवस्था में अस्तित्व सहित पुष्टि धर्म है। जीव-अवस्था में अस्तित्व, पुष्टि सहित आशा-धर्म है। ज्ञान-अवस्था (मानव) में अस्तित्व, पुष्टि, आशा सहित सुख धर्म है। धर्म "स्व" है - किसी भी ईकाई को उसके धर्म (स्व) से अलग नहीं किया जा सकता। स्व-भाव "त्व" है - या मौलिकता है। किसी भी ईकाई का स्व-भाव उसके "स्व" का सह-अस्तित्व में प्रकाशन है। स्व-भाव ईकाई का सह-अस्तित्व में प्रयोजन है। जैसे - प्राण-अवस्था 'अस्तित्व सहित पुष्टि' धर्म का सह-अस्तित्व में अपनी पूरकता और उपयोगिता का जिस प्रकार प्रकाशन करती है, वही प्राण-अवस्था का स्व-भाव है।
स्व-भाव अवस्थाओं में बदलता गया है। नियति क्रम में मानव का प्रकटन हुआ। मानव जीवों के जैसे जीने गया - तो मानव का स्व-भाव प्रमाणित नहीं हुआ। इतना ही slip हुआ है।
बाकी अवस्थाएं नियति-क्रम में अपने प्रकटन होने मात्र से अपने आप अपने स्व-भाव को प्रमाणित करती गयी। मनुष्य के साथ ऐसा नहीं हुआ - क्योंकि मनुष्य अस्तित्व को सही-सही समझने पर ही अपने स्व-भाव को प्रमाणित कर सकता है। मनुष्य के धरती पर प्रकट होने से ही उसका 'स्व' तो सुख ही रहा - जिसकी वजह से वह अनेक तरीकों से सुख को खोजने की निरंतर कोशिश करता रहा। ये कोशिशें दो categories में रही - पहली, भक्ति-विरक्ति (आदर्शवाद), दूसरी - सुविधा-संग्रह (भौतिकवाद)। लेकिन ये दोनों कोशिशें सफल नहीं हो पायीं - क्योंकि इन दोनों विधियों से अस्तित्व का अध्ययन नहीं हो पाया। इसी लिए मध्यस्थ-दर्शन का अनुसंधान भावी हो गया - जिससे अस्तित्व का सही-सही अध्ययन मानव को सुलभ हो गया। इसका अध्ययन करके मानव अपने स्व-भाव को प्रमाणित कर सकता है।
- बाबा श्री नागराज शर्मा के साथ संवाद पर आधारित (जून २००८, बंगलोर)
Tuesday, 8 July, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

4 comments:
would this be right to say - that it is the dharm of any entity that needs to be 'pramanit' and it can happen only when the entity partipates fully and completely in 'sah-astitva'.
If i say it another way - that it is the 'dharm' of the entity that is projected as 'svabhava' in sah-astitva?
i agree with what you have written later... it is the 'dharm' of the entity that is projected as 'svabhava' in sah-astitva.
It is said in JV that - 'sakshatkar' happens when the meaning (arth) of word(shabd) is understood in the form of a (vastu)! It is also said that 'svabhava' and 'dharm' are values (mulya) and that it is necessary to 'understand' both to understand an entity(vastu)..
I am a little unsure if that translates to that values (mulya) are also being referred to as 'vastu'. Is it?
Vastu is fully characterized by its structure (roop), qualities (gun), swa-bhav, and dharm.
Value of any entity is its swa-bhav and dharma. In this sense, Value of an entity is inseparable from it. An entity is with its value.
A human-being needs to valuate entities to live right with them. Sakshatkar means - a human-being's aquiring the ability of valuate swabhav and dharm. The process of acquiring this ability is called adhyayan. When a human-being acquires this ability - he is able to realize its own value.
A human-being is also an entity in existence - therefore it has to have value. Human-being's value is its swa-bhav and dharm. Human-being's swa-bhav is dheerta (strength), veerta (courage), and udaarta (generosity). Human-being's dharm is happiness. This swa-bhav and dharm gets manifested in behaviour as human-values of trust (vishwas), respect (samman), reverence (shradhha), love (prem), motherliness (mamta), guidance (vatsalya), gratitude (kritagyata), glory (gaurav), and affection (sneha).
Post a Comment