ANNOUNCEMENTS



Saturday, April 25, 2009

अध्ययन में एकाग्रता

अध्ययन में एकाग्रता की आवश्यकता है। एकाग्रता के लिए अध्ययन का लक्ष्य निश्चित करना आवश्यक है। बिना अध्ययन का लक्ष्य निश्चित हुए, एकाग्रता नहीं आ सकती, अध्ययन में मन नहीं लग सकता।

मध्यस्थ-दर्शन के अध्ययन का लक्ष्य है - स्वयं में विश्वास संपन्न होना, और सर्व-शुभ सूत्र-व्याख्या स्वरूप में जीना। इस लक्ष्य के साथ अध्ययन करते हैं, तो मन लगता है।

- बाबा श्री नागराज शर्मा के साथ संवाद पर आधारित (अप्रैल २००९)

No comments: