ANNOUNCEMENTS



Tuesday, March 3, 2026

जीने का common model

जंगल युग से ग्राम युग, ग्राम युग से राज युग, राज युग से विज्ञान युग तक इतना समय जो मानव धरती पर जिया, उसके करने से धरती बीमार हो गयी.  धरती बीमार होने पर आगे पीढ़ी कहाँ रहेगा?  इस अपराध से मुक्ति का उपाय खोजना होगा या नहीं?  भौतिकवादी विधि से इसका कोई उत्तर नहीं है, आदर्शवादी विधि से इसका कोई उत्तर नहीं है.  सहअस्तित्ववादी विधि से इसके लिए प्रस्ताव है.  

भौतिकवादी विधि से मानव के जीने का मॉडल निकला - सुविधा-संग्रह।  आदर्शवादी विधि से मानव के जीने का मॉडल निकला - भक्ति-विरक्ति।  अपने-पराये का दूरी भक्ति-विरक्ति बनाया ही है.  विरक्ति का पालन करने वाला व्यक्ति सामान्य व्यक्तियों से दूर हो गया या नहीं?  सुविधा-संग्रह के चलते अमीरी-गरीबी की दूरियाँ हो गयी या नहीं?  ये दूरियाँ बने हुए कैसे सर्वमानव का जीने का common model बने, आप ही बताओ!  बल्कि इनके चलते धरती बीमार हो गयी. 

सहअस्तित्ववादी विधि से जीने का common model launch किया - समाधान-समृद्धि।  क्या इसको challenge किया जा सकता है?  इससे दूर भागा जा सकता है, इसको challenge किया नहीं जा सकता।  समाधान-समृद्धि पूर्वक हर परिवार जी सकता है.  समझदारी से समाधान, श्रम से समृद्धि।  यह चाहिए या नहीं चाहिए?  

मानव अनादिकाल से शुभ चाह ही रहा है.  इस क्रम में मनाकार को साकार तो वह कर लिया, किन्तु मनः स्वस्थता को प्रमाणित करने का पक्ष वीरान रहा है.  उसके लिए यह प्रस्ताव है.  मनः स्वस्थता को प्रमाणित किये बिना मानव के जीने का common model कैसे निकलेगा?  इससे पहले आदर्शवाद और भौतिकवाद मानव के जीने का common model नहीं निकाल पाया।  जीने का common model के लिए प्रयास किया जाए या नहीं किया जाए?  जीने के common model का प्रमाण मैं हूँ. यह आपको स्वीकार होता है तो आप में किसी कोने में जो जिम्मेदारी है, उसको निर्वाह किया जाए.  

- श्रद्धेय नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित (अगस्त २००७, अमरकंटक)

No comments: