ANNOUNCEMENTS



Monday, December 23, 2019

सिद्धांत, प्रक्रिया, विधि, पद्दति

सिद्धांत:-  सिद्धांत वह है जिसके अंत में समाधान सिद्ध होता है.

प्रक्रिया:-  किसी प्रयोजन को सिद्ध करने के लिए श्रंखलाबद्ध कार्यकलाप की प्रक्रिया संज्ञा है.

विधि:-  बुद्धि पूर्वक (ज्ञान सहित) समझदारी को प्रमाणित करना विधि है, जिसमे तर्क-संगत होना और प्रयोजन सिद्ध होना दोनों आवश्यक है.  (धी= बुद्धि)

पद्दति:- जीवन मूल्य और मानव लक्ष्य के अर्थ में किया गया क्रियाकलाप पद्दति है.

सूत्र:  कम शब्दों में ज्यादा अर्थ स्पष्ट कर देना.

व्याख्या: सूत्र को कार्य-पद्दति से जोड़ देना.

स्थापित मूल्य समझ में आते हैं, शिष्ट मूल्य व्यव्हार में आते हैं.  स्थापित मूल्य स्थिति में रहते हैं, शिष्ट मूल्य गति में रहते हैं.

- श्रद्धेय नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित (अगस्त २००७, अमरकंटक)

No comments: