जड़-प्रकृति और चैतन्य-प्रकृति दोनों गतिशील/क्रियाशील हैं - लेकिन दोनों की मौलिकताएं अलग-अलग हैं। चैतन्य-प्रकृति में परावर्तन और प्रत्यावर्तन दोनों हैं, जबकि जड़ प्रकृति में केवल परावर्तन है। परावर्तन का मतलब है - व्यक्त होना। प्रत्यावर्तन का मतलब है - समझना, मूल्याङ्कन करना।
कम्पनात्मक गति की अधिकता से, गठनपूर्ण होने से, भारबंधन और अणुबंधन से मुक्ति से चैतन्य पद प्रतिष्ठा है। जड़ से चैतन्य में संक्रमण स्वयंस्फूर्त होता है। चैतन्य इकाई को कोई 'बनाता' नहीं है। यह आदर्शवाद से भिन्न बात है - जिसमें कहा है, कोई पैदा करने वाला है, कोई मारने वाला है, कोई रक्षा करने वाला है। उसके गुणगायन करने में ही आदर्शवाद के सारे पुराण-पंचांग हैं।
जीवन शक्तियां अक्षय हैं। यह एक बहुत मौलिक बात है। अनुभव हो जाना वैसा ही है, जैसे किसी खजाने की चाबी मिल जाना! अनुभव होना एक 'उपलब्धि' है - अनुभव होने के बाद कोई ऐसी बात नहीं बची जो मुझे समझ में न आयी हो। अनुभव में सारी समझ समाया रहता है, फिर उसको केवल उपयोग करने की बात रहती है। हर व्यक्ति को ऐसा ही होना है।
अध्ययन-विधि में स्वयं की उपयोगिता सिद्ध करने के अर्थ में समझने के लिए जिज्ञासा बनती है। अनुसंधान विधि में अज्ञात को ज्ञात करने के अर्थ में जिज्ञासा बनती है। 'सत्य से मिथ्या कैसे पैदा होता है" - इस जिज्ञासा को लेकर मैंने अनुसंधान किया।
- श्रद्धेय नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित (जुलाई २०१०, अमरकंटक)

No comments:
Post a Comment