Wednesday, October 31, 2012

प्रमाण का आवंटन

कल्पनाशीलता द्वारा वस्तु की पहचान होने पर शब्द और कल्पना दोनों पीछे छूट जाते हैं, वस्तु रह जाती है।  वस्तु का अनुभव होना स्वाभाविक हो जाता है।  वस्तु का अनुभव होने पर हम प्रमाणित हो जाते हैं।  प्रमाण संपन्न होने पर मानव प्रमाण का ही आवंटन करता है।  जिसके पास जो होता है, उसी को वह आवंटित करता है।

- श्री ए नागराज के साथ संवाद पर आधारित (जनवरी 2007, अमरकंटक)

No comments:

Post a Comment