अपने-पराये की मानसिकता ही अपराध-प्रवृत्ति है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है - सभी देशों की सीमा-रेखाओं पर तैनात फौजें। क्या काम है वहाँ पर? दोनों भू-खंडों के बीच में १०-१५ फुट की दूरी में जो दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश करेगा, उसको मारेंगे! डंडे से लेकर, गोली-बारूद, प्रक्षेपात्र, atom bomb तक सब हथियार तैयार रखे रहते हैं। इन सब का प्रयोग वहाँ वैध माना गया है। यही अपने-पराये की मानसिकता छोटे स्तर पर परिवार-परिवार के बीच कटुता, समुदाय-समुदाय के बीच कटुता के रूप में दिखता है।
सभी देशों के संविधान मूलतः गलती को गलती से रोकने, अपराध को अपराध से रोकने, और युद्ध को युद्ध से रोकने के अर्थ में हैं। "अपराध करने से अपराध रुकेगा" - यह अपराध को वैध मानना हुआ कि नहीं? यह केवल हमारे देश की ही बात नहीं है। सभी देशों में ऐसा ही है। इस तरह धरती के सारे ७०० करोड़ लोग अपराध के भागीदार हो गए कि नहीं?
सह-अस्तित्व में ज्ञान संपन्न होने से हम अपने-पराये की मानसिकता से मुक्त होते हैं - फलतः अपराध-मुक्त होते हैं। मनुष्य जाति के अपराध-मुक्त हुए बिना धरती का स्वस्थ होना बनेगा नहीं। मनुष्य को धरती पर बने रहना है तो सम्पूर्ण मनुष्य-जाति को अपने-पराये की मानसिकता से मुक्त होना ही होगा। यह शिक्षा-विधि से सम्भव है।
- जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मलेन २००६, कानपुर में बाबा श्री नागराज शर्मा के उदबोधन पर आधारित।
This blog is for Study of Madhyasth Darshan (Jeevan Vidya) propounded by Shree A. Nagraj, Amarkantak. (श्री ए. नागराज द्वारा प्रतिपादित मध्यस्थ-दर्शन सह-अस्तित्व-वाद के अध्ययन के लिए)
ANNOUNCEMENTS
Sunday, June 7, 2009
Saturday, June 6, 2009
सम्बन्ध, न्याय, और सामाजिकता
सम्बन्ध क्यों हैं? व्यवस्था में जीने के लिए सम्बन्ध हैं। और कोई प्रयोजन नहीं है संबंधों का! संबंधों में ही व्यवस्था में होने-रहने की गवाही मिलती है। संबंधों को छोड़ कर मनुष्य के व्यवस्था में होने-रहने की कोई गवाही नहीं मिलती।
सम्बन्ध पूर्णता के अर्थ में अनुबंध हैं। अनुबंध का मतलब प्रतिज्ञा है। पूर्णता के अर्थ में ही सारे सम्बन्ध हैं। चाहे वह माँ-बच्चे का सम्बन्ध हो, या बंधू-बांधव का सम्बन्ध हो। सह-अस्तित्व की समझ मूल में रहने पर ही संबंधों में तृप्ति की निरंतरता बन पाती है। अभी जो है, थोड़े समय तक सम्बन्ध निभा, फ़िर टूट गया - यह परेशानी सह-अस्तित्व की समझ के बाद दूर हो जाती है। सामाजिकता में परेशानी भी यही है। पहले दिन हम दूसरे के साथ जो सम्बन्ध को पहचाना, वैसे वह निभ नहीं पाना। सह-अस्तित्व में समझ पूर्वक सम्बन्ध को सटीक पहचानने की योग्यता आती है। इस तरह समझदारी पूर्वक संबंधों को सटीक पहचानने पर सम्बन्ध निभ पाते हैं, उनमें तृप्ति की निरंतरता बनती है। इस तरह अखंड-समाज और सार्वभौम-व्यवस्था की सूत्र-व्याख्या हो जाती है।
न्याय है - संबंधों की पहचान, मूल्यों का निर्वाह, मूल्यांकन, और उभय-तृप्ति। संबंधों में न्याय पूर्वक जीना ही मानव के व्यवस्था में जीने का पहला घाट है।
- जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मलेन २००६, कानपुर में बाबा श्री नागराज शर्मा के उदबोधन पर आधारित

पुण्यशीलता
सच्चाई को स्वीकारने में पुण्यशील व्यक्ति देर नहीं लगाते। सच्चाई को स्वीकारने में पुण्यशीलता का प्रभाव रहता है। क्या पुण्यशीलता है? अच्छा करने की इच्छा पुण्यशीलता है। दूसरे, जिसको अच्छा परम्परा में माना गया है उसको बनाए रखना, और जिसको बुरा माना गया है उससे दूर रहना। ये दोनों रहने से हम पुण्यशील कहलाये।
पुण्यशीलता के साथ अध्ययन को जोड़ने पर हम में सच्चाइयाँ स्वीकार होती हैं। समझदारी करतलगत होती है।
- जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मलेन २००६, कानपुर में बाबा श्री नागराज शर्मा के उदबोधन पर आधारित
पुण्यशीलता के साथ अध्ययन को जोड़ने पर हम में सच्चाइयाँ स्वीकार होती हैं। समझदारी करतलगत होती है।
- जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मलेन २००६, कानपुर में बाबा श्री नागराज शर्मा के उदबोधन पर आधारित
आगे की पीढी आगे
हर मानव-संतान में कल्पनाशीलता और कर्म-स्वतंत्रता जीवित रहता है। हम अपने बच्चे को कुछ भी समझायें, सिखाएं, करायें - उसके बाद भी उसमें यह कल्पनाशीलता कर्म-स्वतंत्रता जिन्दा रहता है। गणितीय विधि से इसे सोचें - जैसे, मैंने आपको कुछ समझाया, उसके बाद आपका कल्पनाशीलता कर्म-स्वतंत्रता आपके पास सुरक्षित है, उसको आप जोड़ते हैं तो आप मुझसे आगे हो ही गए! यही आधार है - आगे की पीढी हमसे आगे ही होगी! आगे की पीढी के हमसे और अच्छा होने की नियति-सहज व्यवस्था बना हुआ है।
मैं अनुसन्धान पूर्वक अपने-पराये से मुक्त हुआ, भय-मुक्त हुआ, और समाधान-समृद्धि पूर्वक जीना सिद्ध कर पाया। वह ज्ञान आपमें प्रवेश होता है, आप उसको पूरा स्वीकार लिए - उसके बाद आप अपना कल्पनाशीलता कर्म-स्वतंत्रता उसमें जोड़ते हैं, तो आप मुझसे अच्छा जी ही सकते हैं, मुझसे अच्छा दूसरों का उपकार कर ही सकते हैं। अभी मैं न्यूनतम स्वरूप में उपकार कर रहा हूँ। इस तरह आगे-आगे पीढियों का मुझसे अच्छा जीने, मुझसे अच्छा उपकार करने का रास्ता खुल गया।
समझदारी के बाद ही उपकार करने की योग्यता आती है। यह तो पहले हम बात कर चुके हैं। समझदारी से पहले कोई उपकार कर नहीं पायेगा।
- जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मलेन २००६, कानपुर में बाबा श्री नागराज शर्मा के साथ संवाद पर आधारित।

ज्ञान, विवेक, विज्ञान और उपकार
अपने-पराये की मानसिकता ही अपराध-प्रवृत्ति है। यदि मनुष्य-जाति मनः-स्वस्थता हासिल करता है, तो अपने-पराये की दीवारें उसी समय से समाप्त हो जाती हैं। समुदाय-समुदाय के बीच जो कटुता है, युद्ध का जो झंझट है - उससे मुक्ति पाना बनता है। मनः-स्वस्थता समझदारी से आता है। "हम सह-अस्तित्व में जी रहे हैं" - यह है समझदारी! सह-अस्तित्व है - व्यापक वस्तु में जड़-चैतन्य प्रकृति का संपृक्त होना और रहना। यह ज्ञान हर मनुष्य को होना है। यह ज्ञान यदि सुदृढ़ होता है, तो उसके आधार पर हम विवेक और विज्ञान को पहचान सकते हैं।
विवेक में "जीवन का अमरत्व" समझ में आता है। विगत में "ज्ञान" को अव्यक्त और अनिर्वचनीय बता कर समझाना छूट गया था, साथ ही जीवन को समझाना नहीं बन पाया था - उसको मैं पा गया। मैं जीवन को समझाने में समर्थ हूँ, पारंगत हूँ, प्रमाणित हूँ - यह मैं आपके सामने सत्यापित कर रहा हूँ। जीवन का अमरत्व जब समझ में आता है तो मरने-कटने का भय समाप्त हो जाता है। मनुष्य के पास भय तीन ही प्रकार से है - मृत्यु-भय (प्राण-भय), धन-भय, और मान-भय। "मान-भय" है - हम जिस हैसियत या तबके में रहते हैं, वह छिन न जाए। "धन-भय" है - हमारा संग्रह, सम्पदा हमसे छिन न जाए। इन तीनो प्रकार के भय से हम विवेक पूर्वक मुक्त हो जाते हैं।
ज्ञान और विवेक के बाद विज्ञान संपन्न होने की बारी आती है। विज्ञान संपन्न होने पर समाधान-समृद्धि पूर्वक जीने की अर्हता आती है। यदि हम ज्ञान और विवेक सम्मत विज्ञान से संपन्न होते हैं, उसके अनुरूप विचार और योजना के क्रियान्वयन में लगते हैं - तब समाधान-समृद्धि पूर्वक जीने की योग्यता बन जाती है।
इस तरह - ज्ञान पूर्वक अपने-पराये से मुक्ति, विवेक पूर्वक भय मुक्ति, और विज्ञान पूर्वक समाधान-समृद्धि पूर्वक जीने की योग्यता बन जाती है। ये तीनो बात आपके गले से उतरता है तो यह मानव-परम्परा के लिए एक बहुत भारी देन है। यदि यह आपके द्वारा ग्रहण नहीं होता है तो मानव-परम्परा के लिए कोई देन नहीं है। ग्रहण होता है या नहीं, इस बात को मैंने छोटी-छोटी जगह पर आजमाया - उसी आधार पर इस सम्मलेन में मुझे यह बात कहने को कहा गया है। मेरे बोलने मात्र से हम सार्थक हो गए, ऐसा नहीं है। आप में जब यह स्वीकृत होता है - तभी यह सार्थक है।
इस तरह अपने-पराये से मुक्त, भय-मुक्त, और समाधान-समृद्धि पूर्वक जीने पर उपकार-प्रवृत्ति का उदय होता है। समाधान-समृद्धि से कम में कोई उपकार नहीं करेगा। अभी तक यह मानते रहे - किसी भूखे को खाना दे दिया तो उपकार कर दिया। किसी के पास कपड़ा नहीं है, उसको कपड़ा दे दिया, तो उपकार हो गया। यह ग़लत हो गया। यह उपकार नहीं है। यह कर्तव्य है। उसी तरह हमारा अडोस-पड़ोस, गाँव, धरती के साथ कर्तव्य बना रहता है। कर्तव्य और उपकार में फर्क है। उपकार में दूसरे को अपने जैसा बनाने की बात होती है। जैसे हम समाधानित हैं, समृद्ध हैं - वैसा ही दूसरे को बना देने से उपकार होता है। उसके पहले कोई उपकार नहीं होता - यह मेरी घोषणा है। यह मेरा अनुभव है। उपकार करने के क्रम में ही मैं यहाँ आपके सम्मुख प्रस्तुत हूँ।
उपकार करने में कोई बंधन या भ्रम नहीं होता। मेरे यह बोलने मात्र से उपकार नहीं हुआ। आपकी स्वीकृति पूर्वक उसमें आपकी प्रतिबद्धता होने पर ही उपकार सफल हुआ। वैसे ही आप दूसरे व्यक्ति पर उपकार कर सकते हैं। इस ढंग से उपकार का परम्परा बनता है - जैसे दीप से दीप जलते हैं! उपकार-विधि से ही मानवीय-परम्परा बनती है। दूसरे किसी विधि से हम मानवीय-परम्परा बना नहीं पायेंगे।
- जीवन विद्या सम्मलेन २००६ कानपुर में बाबा श्री नागराज शर्मा के उदबोधन पर आधारित

Wednesday, June 3, 2009
सत्ता में संपृक्त जड़-चैतन्य प्रकृति
व्यापक को आप प्रकृति की इकाइयों की परस्परता में दूरी के रूप में पहचान सकते हैं। व्यापक में संपृक्त जड़-चैतन्य प्रकृति के स्वरूप में सह-अस्तित्व नित्य वर्तमान है। व्यापक वस्तु को आप "ईश्वर", "ज्ञान", "परमात्मा", "ब्रह्म", "शून्य" - ये सब नाम दे सकते हैं। इसको मैंने नाम दिया है - "साम्य ऊर्जा"।
व्यापक में हम "डूबे" हुए हैं - यह समझ में आता है। इससे हम "घिरे" हुए हैं - यह भी समझ में आता है। उसके बाद व्यापक में हम "भीगे" हुए हैं - यह समझ में आना मुख्य मुद्दा है। इस व्यापक वस्तु में आप-हम जो ज्ञानी, अज्ञानी, विज्ञानी कहलाते हैं, वे सभी भीगे हैं - यह समझ में आना मुख्य मुद्दा है। व्यापक वस्तु पारगामी है। पत्थर-शिला-धातुओं में भी, वनस्पतियों में भी, जीव-जानवरों में भी, मनुष्यों में भी, हर परमाणु, अणु, अणु-रचित रचना में भी - यह आर-पार है। व्यापक में भीगे होने के कारण हर वस्तु ताकतवर है - या ऊर्जा-संपन्न है।
यह ऊर्जा-सम्पन्नता जड़-वस्तुओं (भौतिक-रासायनिक वस्तुओं) में चुम्बकीय-बल के रूप में है। यही ऊर्जा-सम्पन्नता चैतन्य-वस्तु (जीवन) में जीने की आशा से शुरू होती है। इसके बाद यही ऊर्जा-सम्पन्नता चैतन्य वस्तु द्वारा विचार, इच्छा, बोध, और अनुभव के रूप में प्रकट होती है।
पदार्थ-अवस्था और प्राण-अवस्था साम्य-ऊर्जा सम्पन्नता वश क्रियाशील है, आचरणशील है। जीव-अवस्था में जीवन शरीर-वंश के अनुसार कार्य करता है। गाय का बच्चा गाय के वंश के अनुसार काम करना सीख कर ही पैदा होता है। बिच्छु का बच्चा बिच्छु के वंश के अनुसार काम करना सीख कर ही पैदा होता है। इसी ढंग से हर जीव-जानवर की बात है। इसके बाद आता है - मनुष्य। मनुष्य समझदारी के अनुसार जीना चाहता है। समझदारी के दो भाग हैं - एक, मनाकार को साकार करना। दूसरा, मनः-स्वस्थता को प्रमाणित करना। इसमें से मनाकार को साकार करने का भाग मनुष्य ने प्रमाणित कर लिया। मनः-स्वस्थता का भाग अभी तक नहीं हुआ। इतनी सी बात है। यही एक ईंट खिसका है। दूसरा ईंट मजबूत है!
मनाकार को साकार करने का क्रम रहा - आहार से आवास, आवास से अलंकार, अलंकार से दूर-श्रवण, दूर-श्रवण से दूर-गमन, दूर-गमन से दूर-दर्शन। इससे ज्यादा की जरूरत मुझे तो महसूस होता नहीं है। होता होगा तो आप लोग बताएँगे! मनाकार को साकार करने में मनुष्य "यांत्रिक विधि" से सफल हुआ है। घर बनाना ("आवास") एक यांत्रिक विधि है। इस तरह वस्तुओं (जैसे - मिट्टी, पत्थर, लोहा) को जोड़ कर रचना स्वरूप देने की सामर्थ्य मनुष्य के पास आयी। इसी क्रम में मनुष्य ने आहार, आवास, अलंकार, दूर-श्रवण, दूर-गमन, दूर-दर्शन संबन्धी वस्तुओं का इन्तेजाम कर लिया।
सभी वस्तुओं का इन्तजाम करने के बाद भी हम परेशान क्यों हैं? समस्या से घिरे क्यों हैं? इसका कारण ढूँढने जाते हैं - तो पता चलता है, मनुष्य की सारी समस्याएं मनुष्य के साथ ही हैं। पत्थर, पेड़-पौधे, और जीव-जानवरों के साथ मनुष्य को कोई समस्या नहीं है।
मनुष्य के साथ समस्या होने का कारण मनः-स्वस्थता का अभाव है। मनः-स्वस्थता "समाधान" के रूप में आता है, फ़िर "प्रमाण" के रूप में आता है, फ़िर "जागृत-परम्परा" के रूप में आता है। मनः-स्वस्थता ही जागृत-परम्परा का आधार बनेगा। मनाकार को साकार करना जागृत-परम्परा का आधार बनेगा नहीं। मनः-स्वस्थता को प्रमाणित करने के लिए समझदारी (सह-अस्तित्व में अनुभव) एक मात्र रास्ता है। दूसरा कोई रास्ता नहीं है। ज्ञान से विवेक, विवेक से विज्ञानं, विज्ञानं से योजना, योजना से कार्य, कार्य से फल-परिणाम। फल-परिणाम पुनः ज्ञान के अनुरूप होने पर हम समाधानित हुए, नहीं तो हम कोई समाधानित नहीं हुए। इतनी छोटी सी बात के लिए हम हजारों वर्षों से परिक्रमा किए जा रहे हैं, पर पाये नहीं हैं। हम कितने भाग्यवान हैं, या अभागे हैं - आप ही सोच लीजिये!
- जीवन-विद्या राष्ट्रीय सम्मलेन २००६, कानपुर में बाबा श्री नागराज शर्मा के उदबोधन से

वर्तमान को समझना
वर्तमान को समझना है। अस्तित्व (जो कुछ भी है) नित्य वर्तमान है। स्थूल रूप में हम अस्तित्व को पहचानते हैं। जैसे यह धरती निरंतर बनी है - यह स्थूल ज्ञान है। सूक्ष्म रूप - अर्थात वैचारिक रूप में हम अस्तित्व को पहचानते हैं। वैचारिक रूप में अस्तित्व "नियम", "नियंत्रण", "संतुलन", "न्याय", "धर्म", और "सत्य" के रूप में पहचान में आता है। उससे भी गहन - कारण स्वरूप में अस्तित्व "होने" और "रहने" के रूप में समझ आता है। वह होता है - सह-अस्तित्व दर्शन ज्ञान। यह अनुभव-मूलक विधि से ही होता है। यह मुख्य बात है।
मनुष्य ने चार विषयों और पाँच संवेदनाओं के ज्ञान के साथ जी कर देख लिया। उसके बाद भी कुछ समझना शेष बचा रहा। मनुष्य वैचारिक स्तर पर बहुत सोचा है। व्यवहारिक स्तर पर कुछ किया है, कुछ करना शेष भी है। किंतु ज्ञान स्वरूप में अस्तित्व को जो पहचाना है, समझा है, जिया है - ऐसे सत्यापन के साथ जिए हुए व्यक्ति धरती पर बिरले ही होंगे। इस तरह सत्यापित करने वाले आदमी को मैं अभी तक पहचाना नहीं हूँ। मैं यहाँ आप को सत्यापित करके बता रहा हूँ - मैं इन मुद्दों को समझा हूँ, जिया हूँ। यदि आप मेरे इस सत्यापन पर यकीन कर सकते हैं, तो आप मुझसे सह-अस्तित्व स्वरूपी अस्तित्व को समझ सकते हैं। यदि आप यकीन नहीं कर सकते तो यह समझने का रास्ता आप अपने लिए बंद कर लेते हैं।स्थूल रूप में आज भी स्कूलों में विद्यार्थी अपने अध्यापकों को सही मान कर ही उनसे पढ़ते हैं। जिस दिन उन्होंने अध्यापक को ग़लत मान लिया, उसी तिथि से उनका अध्यापक से सीनाजोरी शुरू हो जाता है। आप और मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही धर्म-संकट है! कुछ बात को आप मान कर चलते हैं, और उसका जीने में परीक्षण करते हैं। वह परीक्षण में सही उतरता है, तो सम्मान बचता है। सही नहीं उतरता तो सम्मान बचता नहीं है! इतना ही बात है। यह सबके रहते आप यहाँ जो जिज्ञासु - ज्ञानी, विज्ञानी बैठे हैं, साथ में कुछ अज्ञानी भी बैठे होंगे - उनसे मेरा यह विनय है। यदि आप ठीक से समझना चाहते हैं तो आप सब के पास वह माद्दा है। हर मनुष्य में कल्पनाशीलता है, जिसके सहारे वह समझदार हो सकता है। सह-अस्तित्व नित्य वर्तमान है। इसको समझने वाला केवल मनुष्य ही है। दूसरा कोई नहीं है।
- जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मलेन २००६ - कानपुर में बाबा श्री नागराज शर्मा के उदबोधन पर आधारित

Subscribe to:
Posts (Atom)